फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाॅर्डर से सटे इलाके में नेपाली और भारतीय युवकों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। इंडो-नेपाल बार्डर से सटे नौजल्हा इलाके में एक बार फिर भारतीय नागरिकों और नेपालियों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। एक पक्ष ने रमनगरा पुलिस चौकी पर नेपाल के दो युवकों के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

बार्डर पर पिलर संख्या 22 के पास नौजल्हा नंबर दो कुतियाकब्र गांव है। यहां पर लंबे समय से शाम को जाम छलकाने का सिलसिला बना है। कई बार नशा करने के बाद झगड़ा हो चुका है। रविवार देर शाम एक बार फिर विवाद हो गया। गांव निवासी प्रदीप देवनाथ भी वहां पर थे। शराब पीने के बाद वह चाऊमीन के ठेले पर पहुंचे। यहां पहले से ही दो नेपाली युवक नशे की हालत में खड़े थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से लोग जमा हुए और मारपीट होने लगी। स्थानीय लोगों की भीड़ बढ़ने पर नेपाली नागरिक अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग गए। इधर, स्थानीय ग्रामीण भी घरों को लौट आए। दूसरे दिन सोमवार को प्रदीप ने इस मामले की तहरीर रमनगरा चौकी जाकर दी। इसमें दो नेपाली नागरिकों को नामजद करते हुए मारपीट का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें