जराकोठी। असम हाईवे पर जरा गोदाम के पास ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाकर। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी 40 वर्षीय रामऔतार शुक्रवार को ट्रैक्टर ट्रॉली में ईंट लेकर पूरनपुर गए थे। उनके साथ गांव के ही बुद्धसेन, कमलेश, किशनलाल, धनवीर और हरचरन थे। दोपहर करीब तीन बजे ईंट उतारकर सभी वापस आ रहे थे। असम हाईवे पर जरा गोदाम के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक से ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रामऔतार को मामूली चोट आई। इसकी सूचना मिलने पर गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। ट्रक चालक पूरनपुर के भगवंतापुर पिपरिया गांव निवासी इस्लाम ने बताया कि वह राजस्थान से सामान लेकर नेपाल बॉर्डर की तरफ जा रहा था।