फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद दुकान में घुसी कार, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गांधी स्टेडियम रोड पर एक कार बाइक को टक्कर मारने के बाद बंद दुकान में घुुस गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की। कार सवारों पर भीड़ का गुस्सा भी फूटा। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। इस दौरान कार निकल गए। वहीं पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया है। हादसे के चलते गांधी स्टेडियम रोड पर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब पौने बजे मोहल्ला सुनगढ़ी से माता की झंडी यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा को देखने के लिए गांधी स्टेडियम रोड पर काफी लोग सड़क किनारे जमा थे। इस बीच एक तेज रफ्तार कार आई और उसने पहले गौहनिया चौराहा की ओर से आ रहे बाइक सवार मोहल्ला तखान निवासी अधिवक्ता अवनीश शर्मा को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर बंद दुकान में जा घुसी। कार की चपेट में आकर झंडी यात्रा देख रहे मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी 35 वर्षीय नरेश और उनकी बेटी शिवानी भी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर जमा भीड़ गुस्सा गई। कार में तोड़फोड़ की गई। उसमें सवार लोगों पर भी भीड़ का गुस्सा फूटा। इसकी सूचना पुलिस को मिली तो खलबली मच गई। कुछ ही देर में सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी एसपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं मौके पर जमा भीड़ को खदेड़ा। इस दौरान कार में सवार लोग भी निकल गए। घायलों की खबर मिली तो उनके परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए और स्वास्थ्य की जानकारी जुटाई। सीओ सिटी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई के निर्देश सुनगढ़ी पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें