फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकेश हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र लोकेश की हत्या का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बीसलपुर। छात्र लोकेश की हत्या के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कक्षा नौ के छात्र लोकेश शर्मा एक जनवरी की शाम न्यू ईयर पार्टी में जाने की बात कहकर घर से गया था। दूसरे दिन उसका शव चौसरा गांव में गेहूं के खेत में पड़ा मिला था। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। पिता मायाराम शर्मा ने पुराने विवाद में हत्या का शक जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तफ्तीश की तो नामजद गलत निकली। हत्यारोपी उसका ही दोस्त मोहल्ला दुबे निवासी शिवम शुक्ला और उसके साथी निकले थ। शनिवार को खुलासा करने के बाद पुलिस ने शिवम और उसके एक साथी राजकमल दीक्षित को जेल भेज दिया था। पुलिस के मुताबिक लोकेश मना करने के बावजूद शिवम की मंगेतर को फोन करता था। यही उसकी हत्या का कारण बन गया। तमंचा मुहैया कराने वाले तीसरे आरोपी मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कुनाल शर्मा को भी रविवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल संजीव उपाध्याय ने बताया कि आरोपी कुनाल भी छात्र है। वह बीए प्रथम वर्ष मेंपढ़ाई कर रहा है। इधर, विधायक रामसरन वर्मा ने रविवार को मृतक के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें