खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा नगर के बाजार में रविवार की शाम एक युवक ने अकेली युवती को देखकर छेड़छाड़ कर दी। युवती ने शोर मचाया तो लोगों ने युवक को दबोच कर उसकी धुनाई कर दी। धुनाई के बाद में बाजार पुलिस चौकी में लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
खेकड़ा नगर में कक्षा पांच की मासूम छात्रा के जघन्य हत्याकांड का गम छाया हुआ है, लेकिन मनचले अभी भी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को पुलिस मृतका छात्रा के हत्याकांड के खुलासे में जुटी थी। एसपी बागपत समेत आला अधिकारी भी खेकड़ा नगर में मौजूद थे। तभी मेन बाजार में एक मनचले ने बाजार में एक युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती के शोर मचाने पर आस पास के लोगों ने आरोपी युवक को दबोचा। और उसकी जमकर धुनाई कर दी। धुनाई के बाद गुस्साए लोगों ने मनचले को बाजार पुलिस चौकी पर ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती के परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मनचले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।