फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर मिनी बस खाई में पलटी, हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवानी गेट के पास तेज रफ्तार मिनी बस कार को बचाने के चक्कर में हाईवे किनारे गहरी खाई में पलट गई। इससे बस के नीचे दबकर हेल्पर की मौत हो गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाल कर बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन से बस सीधा कराया और उसके नीचे से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

रविवार को शामली से यूपी 17 डी 2928 मिनी बस लोनी के लिए चली थी। जब बस दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जिवानी गेट के पास पहुंची तो सामने से आ रही स्विफ्ट कार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो बैठा और बस हाईवे किनारे गहरी खाई में पलट गई। बस में पीछे की खिड़की में खड़े हेल्पर वीरेंद्र उर्फ हर लाल पुत्र रामफल बस के नीचे दब गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार निकलने लगी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस में सवार 15 के लगभग यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आधा घंटे बाद पुलिस ने क्रेन मंगाकर बस को सीधा कराया। बस के नीचे दबे हेल्पर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना के बाद बस का चालक मौके से भाग निकला। इस मामले में अभी तक मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी । थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों ने तहरीर नहीं दी। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें