फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की छुटपुट घटनाओं मे 11 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में दुल्हेंडी पर मारपीट की छुटपुट घटनाओं में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में इलाज कराया, लेकिन देर शाम तक सभी मामलों में आपसी समझौते होने के बाद पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेंडा में दुल्हेंडी पर शाम करीब चार बजे एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडो से लैस होकर हमला बोल दिया। इसमें राकेश और अनुज घायल हो गए। घायलों को लेकर परिजन थाने पहुंचे। इसके साथ ग्राम मुबारिकपुर में एक पक्ष के लोगों ने घर में मौजूद महिला और उसके चार वर्षीय मासूम बच्चे को घायल कर दिया। रंजिश के चलते क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में विपक्षी लोगों ने धर्मबीर, राजपाल, पुष्पेंद्र, अंकित और रितैष को लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। नगर के मोहल्ला विजयनगर में रंग डालने को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई । इसमें दो लोग घायल हो गए। मोहल्ले के लोगों ने हस्तक्षेप कर मारपीट बंद कराई। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी मामलों में घायल लोगों का उपचार कराया। क्षेत्र के गांवों एवं नगर में हुई मारपीट के मामले को लेकर ग्रामीण और नगर वासी भी थाने पहुंचे। उन्होंने त्योहार का हवाला देकर सभी पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद सभी लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें