फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय की मौत के बाद नरायनठेर गांव में तनाव

विज्ञापन
गाय
विज्ञापन
धार्मिक स्थल के पास मिला शव, पीटकर मारने का आरोप
विज्ञापन

बरखेड़ा पुलिस ने तहरीर मिलने पर दर्ज की नामजद रिपोर्ट

बरखेड़ा/पीलीभीत। ब्रहमदेव स्थल के पास गोवंशीय पशु का शव मिलने के बाद सोमवार सुबह आठ बजे नरायनठेर गांव में तनाव के हालात बन गए। इसकी जानकारी लगने पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और नाराजगी जताई। लाठी से पीट पीटकर पशु की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गोवंशीय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के नरायनठेर गांव में सोमवार सुबह आठ बजे ब्रम्हदेव स्थल के पास एक खेत में गोवंशीय पशु का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। खेत में शव मिलने का पता लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गोवंशीय को लाठी से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। ग्रामीणों के जमा होने का पता लगने पर सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक, एसएचओ जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौका मुआयना कर ग्रामीणों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिला शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के ताराचंद मौर्य, ओमप्रकाश, अरुण कुमार, राजकुमार, सुनील दीक्षित ने संयुक्त तहरीर देकर पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसएचओ जयवीर सिंह ने बताया कि माहौल पूरी तरह से सामान्य है, गांव में पुलिस को तैनात रखा गया है। ग्रामीणों से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें