फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ो किसानो की विद्युत चिंगारी से आठ बीघा गन्ने की फसल जली।

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों से विद्युत निगम से जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)।
बड़ागांव मार्ग पर खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल बिजली की लाइन में तेज स्पार्किंग से खेत में खड़ी दो किसानों की आठ बीघा गन्ने की फसल जल गई। पीड़ितों ने अधिकारियों से विद्युत निगम से जली फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बड़ागांव मार्ग पर खेकड़ा नगर के मोहल्ला रामपुर निवासी किसान जितेंद्र धामा पुत्र हरपाल सिंह एवं रोहताश पुत्र महावीर सिंह के खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाल बिजली लाइन में अचानक तेज स्पार्किंग हुई। गन्ने की फसल के खेत में चिंगारी गिरने से दोनों किसानों की गन्ने की फसलों में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में उग्र रूप धारण कर लिया। किसानों ने अथक प्रयास कर आग बुझाई, लेकिन तब तक किसान जितेंद्र की पांच बीघा एवं रोहताश की तीन बीघा गन्ने की फसल जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें