फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने छत से छलांग लगा किया आत्म हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में सुसराल वालों से नाराज विवाहिता ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। परिजनों ने महिला को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

नगर में खेकड़ा तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी विवाहिता की शादी दो वर्ष पहले लोनी निवासी एक युवक के साथ हुई थी। कुछ दिनों से विवाहिता की ससुरालियों से अनबन हो गई। वह मायके में आकर रह रही थी। रविवार को ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को लेनेे खेकड़ा विवाहिता के घर पहुंचे। विवाहिता के मना करने पर भी जब ससुराल वाले नहीं माने तो विवाहिता ने नाराज होकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छत से गिरकर विवाहिता गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने घायल विवाहिता को दिल्ली के ट्रोमा अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात तक युवती पक्ष ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी। दूसरे पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें