फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बदमाशो ने महिला से दिन दहाडे कुंडल लूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रविवार को शाम करीब चार बजे तहसील के समीप स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी निवासी महिला विजयपाल की पत्नी सुमन खेकड़ा के बाजार में सामान की खरीददारी करने आई। जब वह बाजार से सामान लेकर वापस जा रही थी, तभी कॉलोनी मार्ग पर नकाबपोश दो बदमाशों ने महिला सुमन के मुंह पर कपड़ा डालकर उसके कुंडल छीनकर जंगल की तरफ भाग गए। इस दौरान महिला के कान कटने लगने से महिला खून से लथपथ हो गई। घायल अवस्था में महिला घर पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन घायल महिला को लेकर पाठशाला पुलिस चौकी में पहुंचे। और अज्ञात नकाबपोश दो बदमाशों के खिलाफ कुंडल छीनकर घायल करने की तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का अस्पताल में इलाज कराया। साथ ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें