फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को घर में घुसकर पीटा, छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मामूली कहासुनी होने के बाद एक युवक ने पड़ोस में रह रही युवती की घर में घुसकर पिटाई कर दी। उससे छेड़छाड़ का भी आरोप है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, परिवारीजनों ने आरोपी को मानसिक मंदित बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उसकी पड़ोस के रहने वाले एक युवक से मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद आरोपी गाली गलौच करता हुआ घर में घुस आया। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की। इस दौरान अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। कोतवाल देशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को उसके परिवारीजन मानसिक मंदित बता बरेली से इलाज जारी होने की बात कह रहे है। मामला प्रारंभिक जांच में मारपीट का निकलकर आ रहा है। युवती से तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
000
छात्रा को परेशान कर रहे शोहदे, दी तहरीर
पीलीभीत। ठेका चौकी क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी टनकपुर हाईवे स्थित बालिका कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ रोजना सुबह स्कूल और शाम को गैस चौराहा के पास कोचिंग पढ़ने जाती है। इस बीच आरोप है कि दो युवक पीछा कर परेशान करते है। चौकी प्रभारी रहमत खां ने बताया कि आरोपियों के नाम पते की जानकारी कर उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें