फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

महेवागंज (लखीमपुर खीरी)। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव विजवारिया निवासी 23 वर्षीय सूंगा देवी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव रामनगरी मकसोहा निवासी बहोरीलाल ने बताया कि उन्होंने पुत्री सूंगा देवी की शादी साल भर पहले थाना हैदराबाद के गांव बिजवारिया निवासी अंगेश कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल के अन्य लोग पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। इसकी शिकायत पुत्री ने मायके में की तो ससुराली पक्ष के लोगों को समझाया गया, लेकिन नहीं माने। आरोप है कि सोमवार की रात उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की गई। इसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर पति उसे जिला अस्पताल लाया, यहां उसकी मौत हो गई। पति ने उन्हें कॉल कर पुत्री के बीमार होने और उसे जिला अस्पताल में लाने की जानकारी दी। रात करीब 11 बजे जब वह लोग जिला अस्पताल पहुंचे तो पुत्री का शव फर्श पर पड़ा था। पति और ससुराल के लोग गायब थे। उन्होंने पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

00000000000000000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें