फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा करने की कोशिश, लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक महिला ने घर में घुसकर अगवा करने की कोशिश और 15 हजार रुपये लूटे जाने का आरोप लगाया है। एसएचओ का कहना है कि घटना संदिग्ध है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव बरहा निवासी जगरानी का कहना है कि पांच साल पहले उनके पति राजेश की मौत हो गई। पूरनपुर के कुछ लोगों से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, जोकि न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का कहना है कि शुक्रवार सुबह चार बजे आरोपी घर में घुस आए। गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उनका अपहरण करने की कोशिश की। इस दौरान बक्से में रखे पंद्रह हजार रुपये लूट लिए। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के कई लोग आ गए। जिन्हें देखकर आरोपी पकड़े जाने के डर से भाग गए। एसएचओ गोपीचंद यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर एसआई योगेंद्र बहादुर सिंह को जांच के लिए मौके पर भेजा गया था। जिसमें मामला पूरी तरह से संदिग्ध निकला है। महिला के रिश्तेदार, मकान मालिक और पड़ोसियों को घटना का पता नहीं है। उन्होंने कोई शराबा भी नहीं सुना। उधर मकान मालिक ने भी महिला पर मकान खाली न करने का आरोप लगाया है। मामला रंजिशन आरोप लगाने का निकल रहा है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

0000
एसपी के आदेश पर मारपीट और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
माधोटांडा। क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि उसके परिवार का गांव के ही संजीव कुमार से जमीन का विवाद है। 26 जून को आरोपी संजीव अपने साथी प्रदीप कुमार और मनोज कुमार उक्त विवाद को लेकर घर में घुस आए और गाली देना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता से मारपीट की। छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। हताश पीड़िता ने एसपी से मुलाकात कर शिकायत की, जिसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। एसएचओ माधोटांडा मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मारपीट और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें