बीसलपुर। शाहजहांपुर रोड पर गांव रोहनिया और चठिया सेवाराम के बीच पुलिया के पास शनिवार दोपहर टेंपो पलट जाने से उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। टेंपो निगोही से सवारियां भरकर बीसलपुर आ रहा था। संतुलन बिगड़ने से टेंपो सड़क किनारे खाई में पलट गया।
इस हादसे गांव भदारी निवासी रघुवीर, इसी गांव के सूरजपाल की पत्नी सुदामा देवी, इसी गांव के राजेंद्र प्रसाद की पत्नी देवकी, गांव रोहनिया निवासी दोदराम, गांव खनंका निवासी हरीओम की पत्नी कुसुमा देवी, शाहजहांपुर के थान निगोही क्षेत्र के गांव जठियुरा निवासी महेंद्र पाल, उनकी पुत्री छह वर्षीय कविता और 10 वर्षीय रजनी घायल हो गईं।
टेंपो पलटते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए और उन्होंने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।