फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। बरेली रोड पर गांव गोवल के पास बोलेरो ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव गोवल निवासी किसान कढ़ेराम मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे किसी काम से साइकिल से बीसलपुर आ रहे थे। गांव से निकलते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो लेकर भाग गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल शर्मा मौके पर पहुंचे। घायल कढ़ेराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि टक्कर मारने वाली बोलेरो सफेद रंग की थी और उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें