फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बदमाशों की नहीं हो सकी धरपकड़

Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
zaidi saba अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कई स्थानों पर दी गई दबिश, नतीजा शून्य
विज्ञापन

परिवार संग लौट रहे दरोगा से लूटपाट का मामला

पीलीभीत। दरोगा से लूटपाट करने के मामले में 48 घंटे बाद भी फरार हुए दो बदमाश नहीं पकड़े जा सके हैं। बदमाशों का नाम-पता मिलने के बावजूद पुलिस उन्हें नहीं खोज पाई है। ग्रामीणों द्वारा मौके से पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किए गए एक बदमाश को ही गुड वर्क मानकर पीठ थपथपाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी रामपुर में तैनात दरोगा नवाब हसन गुरुवार रात पत्नी मेहरून निशां के साथ बाइक से क्योलड़िया (बरेली) के ठिरिया बन्नोजान इलाके में रिश्तेदारी से वापस घर आ रहे थे। दूसरी बाइक पर उनके साले मोहम्मद लियाकत अली उर्फ आसिफ थे। बार नवादा गांव के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने दरोगा की पत्नी का सोने का हार लूट लिया था। एक आरोपी बहेड़ी, बरेली के बकैनिया काले खां निवासी सुमित कुमार को भीड़ ने दबोच लिया, जिसको जेल भेजा जा चुका है। अन्य दो फरार बदमाशों की धरपकड़ के लिए जहानाबाद पुलिस ने बहेड़ी समेत कई स्थानों दबिश दीं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सके। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है, जल्द ही उनको भी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें