फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा बंदोबस्त ठप, दो बंद मकानों से 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस अधिकारी सुरक्षा बंदोबस्त के दावे करते रह गए और चोरों ने शहर में दस्तक देकर एक रात में दो बंद मकानों को निशाने पर लेकर 15 लाख का सामान उड़ा लिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम के साथ मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि कोई खास क्लू नहीं मिल सका। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सुरागरसी में जुट गई है।
विज्ञापन

पहली वारदात मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी हसीब खां (प्राइवेट चालक) के यहां हुई। दो दिन पहले उनकी रिश्तेदारी में एक बर्थडे कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार मकान को ताला लगाकर चला गया और वहीं रुक गया। मंगलवार रात चोर मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर भीतर घुसे और सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से दस हजार की नकदी, एलसीडी टीवी और आठ लाख कीमत के जेवरात समेट ले गए। बुधवार सुबह मेनगेट का ताला टूटा और सामान बिखरा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना पीड़ित को दी। इस पर पीड़ित परिवारीजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसमें सामने आया कि अलमारी के लॉक को तोड़ने के बजाए आसानी से खोला गया है। फील्ड यूनिट टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाने की कोशिश की। दूसरी वारदात यहां से दो सौ मीटर के दायरे में मोहल्ला फीलखाना निवासी मोहम्मद आसिफ उर्फ गुड्डू के मकान में हुई। आसिफ की नावल्टी टॉकीज के पास हेयर कटिंग की दुकान है। मंगलवार दोपहर को पूरा परिवार एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए मकान को ताला लगाकर बरेली के बहेड़ी गया हुआ था। चोर छत के रास्ते मकान में घुसे। इसके बाद कमरे और अलमारी का ताला तोड़कर 15 तोला सोना, चोदी के जेवरात और डेढ़ लाख रुपये समेट ले गए। बुधवार सुबह घर आने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। इसकी सूचना मिलने पर यहां भी पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी की, लेकिन कुछ मिल नहीं सका।
000
गश्त पर उठाए गए सवाल
दो सौ मीटर के दायरे में दो मकानों में चोरी की वारदात के बाद एक बार फिर पुलिस को स्थानीय लोगों ने गश्त के सवाल पर घेरा। लोगों का कहना था कि यहां पर पुलिस की गश्त नहीं होती। अगर कोई झगड़ा फसाद हो जाए तभी पुलिस गलियों में दिखाई देती है। खास बात रही कि न तो लोगों को बीट सिपाही, न चौकी इंचार्ज के नाम का पता था।
विज्ञापन

000
शादी की तैयारियों पर छाया आर्थिक संकट
फीलखाना निवासी आसिफ के छोटे भाई शादाब का दो माह बाद निकाह है। इसकी तैयारियां घर परिवार में शुरू हो गई थी। मकान का निर्माण कराने के साथ ही खरीदारी भी की जा रही थी। इसी के चलते घर पर रखी डेढ़ लाख की नकदी और दोनों भाईयों के जेवरात घर पर थे, जोकि चोर समेट ले गए। अब परिवारीजनों के सामने निकाह को लेकर आर्थिक संकट की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

000
चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की टीमें सुरागरसी में जुटी है।
- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें