फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ करोड़ का सांप का जहर बरामद, तीन लोग गिरफ्तार, देखें तस्वीरें

Wed, 13 Sep 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
सांप का जहर - फोटो : ani
विज्ञापन
पुलिस के खुफिया विभाग की एक टीम ने तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीएसएफ के जवानों के साथ की गई इस कार्रवाई में करीब 100 करोड़ रुपये का सांप का जहर बरामद किया है। पढ़िए कहां हुई ये बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल पुलिस के खुफिया विभाग की एक टीम ने कोलकाता के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक छापेमारी के दौरान सांपों के जहर से भरे हुए शीशे के तीन जार बरामद किए हैं। उनकी कीमत सौ करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सीआईडी के एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां इसकी जानकारी दी।

सीआईडी सूत्रों ने बताया कि एक विश्वस्त सूचना के आधार पर एजेंसी के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ मिलकर बारासात इलाके में छापेमारी के दौरान जहर बरामद किया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


बाजार में इस जहर की कीमत सौ करोड़ रुपये है। गिरफ्तार अभियुक्तों में नारायण दास, देव ज्योति दास और बुद्धदेव खन्ना हैं। सूत्रों के मुताबिक इन तीनों पर सांपों के जहर की तस्करी के किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह का हिस्सा होने का संदेह है। फिलहाल उनसे इस बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें