फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोप में पकड़ी गई महिला पर फिर मेहरबान हुई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। एक तरफ एसपी अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसने के निर्देश देकर चोरी, लूट के मामलों में लिप्त शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर और गुंडाएक्ट की कार्रवाई कर सख्त संदेश दे रहे हैं। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से मिलने आए एक फरियादी के रुपये चोरी करने के आरोप में पकड़ी गई महिला को कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर अभयदान दे दिया। पूर्व की भांति कुछ देर कोतवाली में बैठाए रखने के बाद उसको छोड़ दिया गया। खास बात रही कि पुलिस आरोपों को सही बताती रही, लेकिन कानूनी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एक महिला फरियादी जेब से नकदी चोरी करते वक्त पकड़ गई। उसको पब्लिक की मदद से पीड़ित ने धर दबोचा। महिला की गोद में एक छोटा बच्चा भी था। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। महिला को देखते ही पुलिसकर्मी उसको पहचान गए। उसके ऊपर लगे आरोपों को भी सही बताते हुए काफी बयानबाजी की गई, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी उसको बिना कोई कार्रवाई किए छोड़ दिया गया। बता दें कि उक्त महिला चंद दिन पहले ही जिला अस्पताल में कई बार चोरी करते पकड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द की गई थी। लेकिन कार्रवाई हर बार ढाक के तीन पात से अधिक नहीं हो सकी है। कभी आरोपी के महिला होने तो कभी तहरीर न मिलने की बात कहकर पुलिस अभयदान देने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें