फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुलिस को राहत, नहीं मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दबिश के दौरान ढकरिया गांव में बुुजुर्ग रामपाल की मौके बाद गैर इरादतन हत्या के आरोप में फंसे यूपी 100 के पुलिसकर्मियों को कुछ राहत मिल सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है। वहीं बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह की मारपीट या चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के ढकरिया गांव में सोमवार को मारपीट के एक मामले में यूपी 100 पुलिस ने दबिश दी थी। इस दौरान गांव के 55 वर्षीय रामपाल की मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसके बाद यूपी 100 पुलिस पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया। इधर एएसपी रोहित मिश्रा मौका मुआयना कर जानकारी जुटाते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अब पुलिसकर्मियों को काफी राहत मिली है। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि रामपाल की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उसका बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह की चोट और मारपीट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें