फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बोरी दवाएं सील कर  पुलिस सुपुर्दगी में दीं

Thu, 30 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना मेडिकल स्टोर चलाना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। छापेमारी के बाद औषधि निरीक्षकों की टीम ने बरामद दवाओं को जब्त कर मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने आरोपी व्यापारी को चालान कर दिया है। 
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को दौलतपुर रोड स्थित भारत मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षकों की मंडलीय टीम ने छापेमारी की थी। छापेमारी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। दरअसल, मेडिकल का लाइसेंस एक साल से नवीनीकरण ही नहीं कराया गया था। इस दौरान टीम ने लाखों रुपये की अंग्रेजी दवाएं सील कर पुलिस को सौंप दी हैं। इसके अलावा देर रात पुलिस को औषधि निरीक्षक शाहजहांपुर उर्मिला वर्मा ने नामजद तहरीर दी, जिसके आधार पर बरखेड़ा पुलिस ने व्यापारी रवि भोजवाल के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को चालान किया गया है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि लाइसेंस के बिना मेडिकल स्टोर संचालित करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी मेडिकल कारोबारी को चालान कर दिया गया है। इस दौरान उसके पास से 14 बोरी दवाएं बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें