फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों ने शेरपुर कलां के बाग में काटा गोवंश

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। गोवंशीय पशु काटने की सूचना पर पुलिस ने शेरपुरकलां के एक बाग में छापा मारा। पुलिस को देखकर पैक करने के लिए मांस के टुकड़े कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने एक क्विंटल मांस, छुरी बरामद की है। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दरोगा संजीव कुमार ने टीम के साथ शेरपुरकलां के समीप चांट मियां के बाग में छापा मारा। उन्होंने बताया कि पुलिस पहुंचने की भनक लगने पर मांस के टुकड़े कर थैलियों में पैक कर रहे पांच लोग भाग गए। इन सभी को पहचान लिया गया। ये शेरपुरकलां निवासी लल्ला, मुन्ना, जाबिर, पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा कुरैशियान निवासी छोटे और बड़े थे। मौके से गाय का एक क्विंटल मांस, मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए। मांस का पशु चिकित्साधिकारी से परीक्षण कराया गया। कोतवाली पुलिस ने दरोगा संजीव कुमार की ओर से पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को देखकर मौके से भागे पांचों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें