फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में ट्रक चालक और साइकिल सवार महिला की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के डीह अशरफाबाद बाजार के निकट सोमवार की शाम आठ बजे बेकाबू ट्रक साइकल सवार को रौंदते हुए नीम के पेड़ से टकरा गया। साइकिल पर सवार महिला और ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि साइकिल चला रहा व्यक्ति घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के खेतापुर गांव निवासी अजीत (40) अपनी पत्नी रूमा (35) के साथ साइकिल पर सवार होकर गेहूं की कटाई के लिए डीह अशरफाबाद में स्थित अपने खेत में जा रहा था। वह डीह अशरफाबाद बाजार में खेतापुर मोड़ के पास पहुंचा था तभी शाहगंज की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक साइकल सवार को अपनी चपेट में लेते हुए बिजली के पोल को तोड़ते हुए आदे नीम के पेड़ से टकरा गया। ट्रक के धक्के से सड़क पर गिरी रूमा के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया और नीम के पेड़ से टकराने के बाद चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच में चिपक गया। रूमा और ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि साइकल चला रहे अजीत घायल हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबी महिला की लाश को बाहर निकलवाया और ट्रक में फंसे चालक के शव को भी बाहर निकाला गया। समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस फोर्स के अलावा ग्रामीणों की भी भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें