फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। घर में घुसकर साथी से मारपीट और तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए वकीलों ने बुधवार को इंस्पेक्टर का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

वकीलों का कहना था कि मंगलवार सुबह उनके साथी वकील मोहल्ला पटेलनगर निवासी रविमोहन सक्सेना के घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। विरोध करने पर हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन पुलिस ने तहरीर देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इससे खफा वकीलों ने बुधवार को इंस्पेक्टर का घेराव कर प्रदर्शन किया। बाद में वकील तहलीस पहुंचे। वहां भी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और फिर तहसीलदार राकेश मौर्य को ज्ञापन दिया। इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने वकीलों को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान मुनीष जायसवाल, मुकेश शुक्ला, रंजीत सिंह, अजयवीर, देवेश बाजपेेई, अनिल चौहान, आशुतोष शुक्ला, नवीन सक्सेना, सुबोध मिश्रा, राजाराम, सियाराम माथुर, अरविंद शर्मा, सत्येंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, हरीशंकर तिवारी, संजय मिश्रा, प्रमोद गंगवार, रविशंकर त्रिवेदी, रजनीश मिश्रा, विश्व मोहन, हिमांशु कुमार, वीरपाल, विनोद राय, विनोद ङ्क्षसह, नरेंद्र पाडेंय, हरीओम मिश्रा, ज्ञानेंद्र शुक्ला, ओमपाल वर्मा आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें