फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से युवक का नब्बे हजार रुपये से भरा थैला उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बैंक से गांव धर्मापुर निवासी देवेंद्र गुप्ता का बैग चोरी हो गया। बैग में 90 हजार रुपये थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें एक किशोरी बैग ले जाते दिखी।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार को नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की है। देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से पत्नी सरिता देवी के खाते से चेक के माध्यम से नब्बे हजार रुपये निकाले थे। रुपये बैग में रखकर वह नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में अपने पिता के बंद खाते को संचालित कराने के लिए कुछ अभिलेख जमा करने गए थे। जब वह काउंटर पर कागजात जमा कर रहे थे तो उन्होंने बैग पास ही रख लिया था। जब वह क्लर्क को कागजात देकर पलटे तो बैग गायब था। पास खड़ी किशोरी भी गायब थी। देवेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखी तो एक किशोरी बैग ले जातेे दिखी। घटना की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की सूचना बृहस्पतिवार को बैंक शाखा बंद होने के बाद दी गई। शुक्रवार को बैंक जाकर जांच की गई। किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें