फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीतल के सींग और 50 लीटर शराब सहित एक पकड़ा

विज्ञापन
चीतल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन और पुलिस विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई
विज्ञापन


माधोटांडा। लगातार प्रयासों के बाद भी जंगल में अवैध शिकार बंद नहीं हो पा रहा है। शनिवार को वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को चीतल के एक जोड़ी सींग एवं 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शनिवार को दोपहर लगभग दो बजे वन दरोगा मोहित कुमार एवं माधोटांडा थाने के उपनिरीक्षक संजीव कुमार के साथ संयुक्त रूप से बराही जंगल से सटे गांव सेल्हा में छापा मारा। इस दौरान सेल्हा मझारा रोड पर टीम ने एक युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास एक बोरे में चीतल के दो सींग एवं 50 लीटर शराब बरामद हुई। थाने लाकर पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम भीमराव पुत्र लालबाबू निवासी सेल्हाफार्म बताया। पुलिस ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया। यहां बता दें कि इससे पूर्व भी 16 दिसंबर को टाइगर रिजर्व में महोफ वन क्षेत्राधिकारी वीके गुप्ता की टीम ने मलासी पुल के निकट कंपार्टमेंट नंबर 98ए में दो लोगों क्रमश: राजेंद्र कुमार निवासी मैनाकोट और शंकरलाल निवासी मल्लपुर खजुरिया को चीतल के दो जोड़ी सींग के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें