फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रौ में सतलुज के किनारे मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। रामपुर से सटे ब्रौ थाना के अंतर्गत शनिवार को पुल के पास सतलुज के किनारे बुजुर्ग का शव मिला। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामस्वरूप सूद (82) निवासी वार्ड नंबर छह, रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने निरमंड अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, थाना प्रभारी जय गोपाल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें