टनकपुर हाईवे पर दस्तक देकर चोरों ने मोबाइल शॉप को निशाने पर लिया। दुकान के ताले तोड़कर चोर 60 हजार का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर न्यूरिया थाना पुलिस को दी है।
न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम गिधौर निवासी सुखदीप सिंह मल्ली की टनकपुर हाईवे पर मझोला कस्बे के पास मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार देर शाम सात बजे वह दुकान को बंद कर रामलीला मेला देखने चले गए। यहां से रात दस बजे घर जान से पहले दुकान को चेक किया। इसमें ताले लगे और लाइटें जल रही थीं। इसके बाद व्यापारी अपने घर चला गया। इसके बाद देर रात चोर बंद दुकान के ताले तोड़कर भीतर घुसे और सामान खंगालना शुरू कर दिया। यहां से चोर कंप्यूटर सेट, इंवर्टर, बैटरा, प्रिंटर समेत 60 हजार रुपये कीमत का सामान समेट लिया। शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर सुखदीप को घटना का पता लगा। इसकी थाना न्यूरिया जाकर तहरीर दी गई। इस पर मझोला चौकी प्रभारी नरेश चंद्र ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हालांकि कोई सुराग नहीं लग सका है। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कराकर मामले में सुराग जुटाए जा रहे है। घटना का जल्द वर्कआउट किया जाएगा।