बरखेड़ा (पीलीभीत)। खेत पर गई किशोरी का दबंग ने हाथ पकड़ लिया। बमुश्किल खुद को बचाने के बाद किशोरी घर पहुंची थी कि आरोपी ने दोबारा घर में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। पुलिस ने किशोरी से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र की एक 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार देर शाम उसकी मौसेरी बहन खेत पर गई थी। इस बीच रास्ते में उसको गांव के नन्हे बाबू उर्फ सत्यपाल ने रोक लिया। किशोरी का हाथ पकड़कर अश्लील बातें करने लगा। उससे खुद को छुड़ाकर वह किसी तरह घर पहुंची। कुछ देर बाद आरोपी घर में घुस आया और दोबारा छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए। आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह धमकी देकर भाग निकला। एसएचओ राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी नन्हे बाबू के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है, उससे पूछताछ की जा रही है।
-------