फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खाते से उड़ाए 34 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। खुद को बैंक अधिकारी बता जालसाज ने शिक्षक से क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया। इसके बाद खाते से 34 हजार रुपये निकाल लिए। पासबुक एंट्री कराने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुभाष नगर कॉलोनी निवासी शिक्षक सूरज सहाय ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका खाता एसबीआई बैंक में है। 14 जुलाई की दोपहर पीड़ित के मोबाइल पर एक अंजान युवक ने कॉल की। उसने खुद को एसबीआई का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड चालू करने के बारे में बातचीत की। इस दौरान मोबाइल पर आए कोड को भी पूछ लिया। जिसके कुछ देर बाद खाते से 34 हजार रुपये निकल गए। नौ अगस्त को पासबुक इंट्री कराने पर पीड़ित को खाते से रुपये निकाले जाने का पता लगा तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने मामले को जांच में टाल दिया है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें