फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपिंदर की मौत में हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा/पीलीभीत। वर्कशाप मालिक हरपिंदर सिंह की मौत आत्महत्या और हत्या के बीच उलझकर रह गई है। हत्या की दिशा में छानबीन करने के बाद कोई क्लू न मिलने पर पुलिस की जांच आत्महत्या की ओर मोड़ दी गई है। जिसको लेकर परिवारीजनों को सोसाइड कहकर केस बंद करने का डर सताने लगा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम कटपुरा निवासी वर्कशाप मालिक हरपिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की 25 जुलाई को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली उसकी कनपटी पर लगी और शव वर्कशाप में चारपाई पर पड़ा मिला। तमंचा शव पर पेट के ऊपर दोनों हाथों के बीच फंसा होने से पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू की। मृतक के भाई से मिली तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अठारह दिन का समय बीतने के बाद भी पुलिस इस रहस्य को सुलझाने के बजाए हत्या और आत्महत्या के बीच उलझकर रह गई है। पुलिस हत्या को लेकर सुराग नहंी जुटा सकी तो मामले को आत्महत्या की ओर मोड़ा जाने लगा है। ऐसे में परिवारीजनों को डर है कि कहीं सोसाइड बताकर पूरे मामले को अभिलेखों में दफन न कर दे। सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन ने बताया कि पुलिस की टीमें कार्रवाई कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें