फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशो ने चाकू मारकर दुकानदार को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में मुबारिकपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने रटौल जा रहे एक दुकानदार पर दिनदहाड़े चाकू से हमला कर घायल कर दिया और नगदी लूटने का प्रयास किया। लोगों के आने पर बदमाश फरार हो गए। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रटौल निवासी मुरसलीम पुत्र मीनू फर्नीचर बनाने का कार्य करता है। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे वह खेकड़ा से वाया मुबारिकपुर मार्ग अपने गांव रटौल जा रहा था। जब वह मुबारिकपुर मार्ग पर लाइनपार बस्ती के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और लूटपाट करने लगे। जैसे ही बदमाशों ने उससे मोबाइल लूटा तो उसने विरोध किया। इस पर बदमाशों ने उसके सीने में चाकू मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने नगदी भी लूटने की कोशिश की, लेकिन शोरशराबा सुनकर आते लोगों को देख बदमाश मुरसलीम से मोबाइल लूटकर भाग गए। घायल अवस्था में कुछ लोग उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें