खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया और मनचलों द्वारा मार्गों पर बिना नंबर प्लेट वाली दौड़ाई जा रही संदिग्ध बाइकों को पकड़कर जांच की। इससे मनचलों में हड़कंप मच गया।
खेकड़ा नगर में आए दिन मनचलों का आतंक बढ़ रहा है। मनचले आए दिन कॉलेज में आने जाने वाली छात्राओं के साथ सरे राह छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। मनचलों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होने से मनचलों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को मनचलों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को लेकर बुधवार को पुलिस सक्रिय हो गई।
थाना पुलिस ने रेलवे रोड पर मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने कई मनचलों को रुकवाया। तो कई बाइक बिना नंबर प्लेट के ही मनचले मार्गों पर सरपट दौड़ा रहे थे। पुलिस ने बाइकों को अपने कब्जे में लेकर जांच की और मनचलों को सख्त हिदायत दी। पुलिस के मनचलों के खिलाफ चलाए अभियान से मनचलों में दिन भी हड़कंप मचा रहा। मनचले मार्गों से खिसकते नजर आए। थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि मनचलों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा। यदि स्कूल या कॉलेजों के आस पास यदि कोई मनचला दिखाई दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी।