फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन पुलिस के हत्थे चढ़ा किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी

विज्ञापन
रेप पीड़िता
विज्ञापन
जहानाबाद/ पीलीभीत। दस वर्षीय छोटे भाई के साथ घर में रह रही सत्रह वर्षीय किशोरी से तमंचे के बल पर शनिवार रात दुष्कर्म करने के आरोपी मुनेंद्र को जहानाबाद पुलिस ने रविवार सुबह धर दबोचा। पुलिस पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि शनिवार रात उसके माता-पिता गांव में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर पर वह छोटे भाई के साथ थी। रात दस बजे गांव के मुनेंद्र ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रविवार शाम को तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद रात में ही किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सोमवार सुबह मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी की उम्र को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने जांच की। इसमें कक्षा पांच की मार्कशीट से जन्मतिथि का मिलान करने पर उसकी उम्र सत्रह साल निकली है। एसएचओ किरनपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। इससे पहले भी वह 2008 में दुष्कर्म और 2015 में छेड़छाड़ के आरोप में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें