खेकड़ा (बागपत)।
पीड़ितों ने शुक्रवार की रात में ठगी के एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा और शनिवार को थाने पर प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। नौकरी लगवाने के बहाने ठगी करने के मामले में शनिवार की शाम करीब आठ बजे शिकायतकर्ता शमशाद ने परिजनों के साथ एक ओर आरोपी शहीद को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
खेकड़ा थाने में बीस दिन पहले नगर निवासी शमशाद ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पड़ोसी रहीसुदीन, उसके पुुत्र शहीद, दामाद हारुन और पुत्री प्रवीण ने करीब डेढ़ साल पहले उसके और मामा के बेटे और भांजे समेत तीन की नौकरी लखनऊ सचिवालय में लगवाने के नाम पर छह लाख रुपये लिए थे। जब उन्हें पता लगा लखनऊ सचिवालय में कोई भी रिक्त पद है नहीं और उसने रुपये हड़पे हैं। थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी रहीसुदीन, उसके पुत्र शहीद, पुत्री प्रवीण, दामाद हारून समेत चार के खिलाफ खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज किया।
शुक्रवार की रात्रि में शमशाद को पता चला रहीसूदीन का दामाद खेकड़ा सुसराल में आया हुआ है तो उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। साथ ही शनिवार की सुबह पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा और प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसआई मोहम्मद कामिल ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।