फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी के नजदीक पहुंची नरई की आग, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा (पीलीभीत)। नरई में लगी आग ने तेज हवा चलने के बाद भीषण रूप ले लिया। आग की लपटें आबादी के नजदीक पहुंच गई और फिर ग्रामीणों के छप्पर और भूसे के ढेर को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख गांव में भगदड़ गई। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। एक तरफ की आग बुझाई, तो दूसरी तरफ से आग के नजदीक पहुंच गई। हालांकि बाद में काफी मशक्कत करके आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड में एक लाख की नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख का सामान जल गया।
विज्ञापन

हादसा माधोटांडा थाना क्षेत्र के मल्लपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। गांव के बाहरी हिस्से में खेत पर रखी नरई में आग लग गई। आग किस कारण लगी इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं हो सकी। इस बीच तेज हवा चलने से आग फैलती चली गई और आबादी के नजदीक जा पहुंची। जिसके बाद गांव में आग का शोर मच गया। ग्रामीण एकत्र हुए, लेकिन तब तक आग ने किसान बबलू, रिंकू और सोहनलाल के छप्पर को चपेट में ले लिया। फिर आग से आत्माराम, मदनलाल और रामप्रसाद के भूसे के ढेर (गूंगे) भी जलना शुरू हो गए। ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना देकर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। भगदड़ सी मच गई। कुछ ही देर में दमकल टीम और माधोटांडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल आग को काबू कर लिया गया। इसको लेकर ग्रामीण और दमकलकर्मी राहत महसूस कर रहे थे कि आग दूसरी तरफ बढ़ने लगी। हालांकि उसको भी समय रहते काबू कर लिया गया। मौके पर पहुंची राजस्व टीम ने मौका मुआयना कर किसानों से बातचीत की और नुकसान का आकलन कर जल्द मुआवजे का आश्वासन दिया। हादसे में बबलू और सोहनलाल का छप्पर में रखा हजारों का घरेलू सामान जल गया, जबकि रिंकू ने घरेलू सामान, अनाज के अलावा एक लाख की नकदी भी जलने की बात कही है। इसके अलावा आत्माराम, मदनलाल और रामप्रसाद ने चार एकड़ भूसा जला है।

गजरौला में भी आग ने बरपाया कहर
गजरौला। थाना क्षेत्र के भूड़ा सरैंदा गांव निवासी बनवारीलाल पुत्र मोहनलाल के कच्चे मकान में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। शोर पर जमा हुए ग्रामीणों ने नजदीक के तालाब से पानी निकालकर बमुश्किल आग पर काबू किया। हालांकि तक कपड़े, जेवर, चारपाई, अनाज समेत काफी सामान जल गया। आग के बीच घरेलू सामान निकालने का प्रयास करते वक्त मोहललाल भी मामूली रूप से झुलस गए। आग पड़ोसी भजनलाल और कांता प्रसाद के मकान तक भी पहुंच गई, लेकिन उनके मकान पक्के होने के कारण असर नहीं पड़ा। सिर्फ बाहर लगे उपले के ढेर और छिटपुट सामान जला। आग बुझाए जाने के बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें