फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से एक चीतल की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गर्मी के चलते पानी की तलाश में वन्यजीव जंगल से बाहर निकल रहे हैं। इनमें सड़क पर गुजरने के दौरान कई वन्यजीव दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। रविवार सुबह असम हाईवे पर कैच गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आकर एक चीतल की मौत हो गई। सड़क किनारे पड़े मृत चीतल का मांस कुछ आवारा कुत्ते नोचकर खा गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मृत चीतल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि अन्य सड़क हादसे में एक चीतल बुरी तरह घायल हो गई।
विज्ञापन

पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार वन्यजीवों की मौत का सबब बन रही है। कुछ माह पूर्व किसी वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई थी। रविवार को किसी वाहन ने एक चीतल को कुचल दिया, जिससे उसकी जान चली गई। इनके अलावा आए दिन वन्यजीव हादसों का शिकार हो रहे हैं। इसकी एक वजह गर्मी और गन्ने की फसल का कट जाना है। पिछले दिनों आवारा कुत्तों ने एक चीतल को मारा डाला था।
गजरौला। उधर, माला रेंज के जंगल से बाहर निकला चीतल माधोटांडा मार्ग पर ढेरम मडरिया चौराहे के निकट पहुंच गया। तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मी घायल चीतल को गजरौला स्थित पश चिकित्सालय ले गए। जहां डॉ. एसके राठौर ने चीतल का उपचार किया। हालत ठीक होने पर चीतल को मरौरी बीट के जंगल में छोड़ दिया गया। वनकर्मी राम भरत यादव ने बताया कि चीतल को उपचार के बाद जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



चीतल की मौत के मामले में वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चीतल का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें वाहन की टक्कर से मौत होने की पुष्टि हुई है। - संजीव कुमार, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें