फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के पिता बोले, हत्या में और भी लोग हो सकते हैं शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। बरात में परिवार संग गए चार साल के अग्रिम को अगवा कर उसकी गला दबाकर हत्या करने के मामले का बरेली पुलिस खुलासा कर चुकी है। एक आरोपी सुनील भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस मामले में अभी परिवार वालों को और लोगों के घटना में शामिल होने का अंदेशा है। वह सुनील की ओर से फिरौती के लिए हत्या करने की बात को तो नहीं झुठला रहे हैं, लेकिन उसके अकेले ही घटना को अंजाम देने की बात उनके गले नहीं उतर रही है। ऐसे में उन्होंने साफ कहा कि वह बरेली पुलिस के साथ हैं, बस बेटे की मौत पर इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजनगर बन्नाही गांव निवासी शिक्षक चंद्रप्रकाश रविवार को नवाबगंज कस्बे में बीजामऊ रोड स्थित एक बरात घर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ पत्नी रुचि और चार साल का इकलौता बेटा अग्रिम था। शादी दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के दियूकलिया गांव निवासी रूबी की थी। रूबी को वह कोचिंग पढ़ाते थे, इसलिए दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक रिश्ते थे। बरातघर से ही उनके बेटे अग्रिम को अगवा कर लिया गया। फिरौती भी मांगी गई थी। बरेली पुलिस ने बुधवार को घटना का खुलासा कर अग्रिम का शव बरामद कर लिया था। हत्या रूबी के तहेरे भाई सुनील ने की थी। उसको पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इकलौते बेटे की हत्या से रुचि और चंद्रप्रकाश टूट गए हैं। रिश्तेदार उनको संभालने में जुटे हैं। गम के बीच वह बेटे की हत्या पर इंसाफ के लिए हरकदम उठाने को तैयार हैं। चंद्रप्रकाश ने बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में कहा कि पुलिस जांच कर रही है। वह आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर सहयोग करने को तत्पर हैं। उन्होंने पुलिस के खुलासे पर तो सवाल नहीं उठाए, लेकिन इतना जरूर कहा कि सुनील अकेला नहीं रहा होगा। अपहरण और हत्या की घटना को अंजाम देने में उनको लगता है कि कुछ अन्य लोग भी शामिल हुए होंगे। इसको लेकर भी गंभीरता से जांच कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें