फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्रूट सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश

Sat, 29 Sep 2018 05:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो माह से पुलिस लाइन स्थित आरटीसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट सिपाही मिर्जामुराद (बनारस) के गांव कल्लीपुर निवासी 23 वर्षीय कांबली सिंह यादव पुत्र लालजी यादव ने शनिवार सुबह करीब पौने नो बजे आत्महत्या की कोशिश की। ब्लेड से दोनों हाथों की नस काटने के बाद उसने बैरक की छत से छलांग लगा दी। आननफानन में जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिलाने के बाद उसको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी, एएसपी समेत कई अधिकारियों ने जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इसके पीछे वजह को लेकर अफसर छानबीन में जुटे हुए हैं। परिवारीजनों को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

2015 बैच के सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए उनके प्रशिक्षण की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। इसी के चलते जिले में करीब 300 रिक्रूट पुलिस लाइन स्थित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कांबली सिंह यादव भी दो माह से जिले में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में शामिल होने के बाद वह शनिवार सुबह बीमारी की बात कहकर कुछ पहले ही बैरक की तरफ चला गया। इधर, परेड के बाद अन्य रिक्रूट मेस में नाश्ता करने निकल गए। इस बीच रिक्रूट सिपाही कांबली सिंह यादव बैरक की छत पर चला गया। वहां करीब दस फिट और ऊपर की ओर बनी छत पर चढ़ा। यहां उसने ब्लेड से पहले अपने दोनों हाथों की नस और गले पर भी कट लगाया। इसके बाद आत्महत्या करने की कोशिश करते हुए छलांग लगा दी। बैरक के बाहर की तरफ सिपाही के लहूलुहान पड़ा मिलने पर हड़कंप मच गया। उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। एसपी बालेंदु भूषण सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी/लाइन धर्म सिंह मार्छाल, सीओ पूरनपुर कमल सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। रिक्रूट सिपाही से भी बातचीत की गई, लेकिन कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्राथमिक इलाज के बाद तुरंत ही उसको एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। बैरक की छत से पुलिस ने रिक्रूट का मोबाइल और ब्लेड बरामद कर लिया है। 000
रिक्रूट कांबली सिंह यादव ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। एएसपी रोहित मिश्र के निर्देशन में टीम मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है, ताकि वजह का पता लग सके। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - बालेंदु भूषण सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें