जहर देकर मार डाला मेरे बेटे को
क्रासर
पिता ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ दी तहरीर
क्रासर
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया संजरपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर/दियोरिया। पिपरिया संजरपुर गांव निवासी 22 वर्षीय ऋतिक की संदिग्ध मौत के मामले में पिता ने गांव के तीन लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुकदमे की रंजिश का हवाला देते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है।
दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया संजरपुर गांव निवासी किसान संतकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनकी पुराने मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है। आठ जुलाई को आरोपी उनके 22 वर्षीय बेटे ऋतिक को घर से बुलाकर साथ ले गए। रात भर अपने पास रखने के बाद दूसरे दिन नौ जुलाई की सुबह वह ऋतिक को घर छोड़ गए। ऋतिक की काफी तबीयत खराब थी। उसको सीएचसी के बाद इलाज के लिए बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी दस जुलाई को मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराया। पिता का आरोप है कि पुरानी रंजिश में आरोपियों ने उनके बेटे की जहर देकर हत्या की है। कोतवाल दियोरियाकलां हरिशंकर ने बताया कि बरेली पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मंगाई गई है। इसकी रिपोर्ट देखने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।