फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजों से तंग चाचा ने फांसी लगातार जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
भतीजों से तंग चाचा ने
विज्ञापन

फंदा लगातार जान दी
दो दिन पहले भतीजों ने की थी मारपीट, मांग रहे थे दादी के नाम की जमीन
पत्नी ने लगाया मारपीट कर हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ककराला (बदायूं)। अलापुर थाना क्षेत्र में किसान नगला गांव के एक किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का आरोप है कि उनके सगे भतीजे दादी के नाम की जमीन मांग रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने दो दिन पहले पीटा था। इससे आहत होकर किसान ने फंदा लगा लिया। पुलिस ने अभी इस मामले की रिपोर्ट नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

50 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र लालता प्रसाद अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गभियाई के मझरा किसान नगला निवासी थे। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। परिजनों के मुताबिक चंद्रपाल दो भाई थे। पिता की मौत के बाद जमीन के तीन हिस्से हुए थे। जिनमें छह बीघा चंद्रपाल, छह बीघा जमीन बड़े भाई ओमकार और छह बीघा मां के नाम आई। चंद्रपाल की मां चंद्रपाल के साथ ही रह रही थी। उनकी जमीन भी चंद्रपाल जोत-बो रहे थे। इससे दूसरे भाई के बेटे नाराज थे। आरोप है कि मंगलवार को ओमकार के बेटों ने दादी के हिस्से की जमीन से आधा हिस्सा मांगा। इसका चंद्रपाल ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे चंद्रपाल को आघात पहुंचा। बुधवार को उन्होंने परिवार के किसी सदस्य से बात नहीं की और न ही उन्होंने शाम के समय खाना खाया। देर रात वह किसी तरह से घर से चले गए और उन्होंने जंगल में जाकर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह गांव में हलचल हुई, लोग जंगल की ओर गए। तो लोगों को घटना के बारे में जानकारी हुई। रोते-बिलखते हुए परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ओमकार के बेटों पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया। कुछ देर बाद सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने अभी इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें