फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
इसरार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पीलीभीत/बिलसंडा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पौटाकलां गांव के पास कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 30 वर्षीय इसरार की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के आने पर जानकारी जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कानूनी कार्रवाई के लिए परिजनों से तहरीर मांगी गई है।
विज्ञापन

कस्बा बिलसंडा के मोहल्ला भारतगंज निवासी इसरार पुत्र शहजादे ई-रिक्शा चलाते थे। बृहस्पतिवार को उनके दोस्त छोटेलाल के बेटे की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह किराए पर कार करके पीलीभीत में गांधी स्टेडियम रोड पर एक बरातघर आए थे। उनके साथ कस्बे के ही यूनुस, सिद्दीक, अनिल, बंटी, अंकित और अरविंद थे। आधी रात के बाद सभी कार में सवार होकर वापस घर के लिए निकले। कार अरचिंद चला रहे थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बरखेड़ा थाना क्षेत्र में पौटाकलां गांव के पास पहुंचते ही कार और लकड़ी लदे ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर बरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां इसरार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे की खबर मिलने पर परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे। दूसरे दिन शुक्रवार सुबह परिजनों से जानकारी कर बरखेड़ा पुलिस ने इसरार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार में मची चीख पुकार, छाया मातम
घर से हंसी-खुशी दोस्त के बेटे की शादी में जाने के लिए निकले इसरार की वापसी का परिवार वाले इंतजार कर रह थे। वह घर से जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे। आधी रात के बाद उनकी वापसी के बजाए हादसे में मौत की खबर परिजनों तक पहुंची तो चीख पुकार मच गई। एक पल में परिवार में मातम छा गया। पत्नी अफसाना का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे मोहसिन, दानिश और इफरा हैं।
विज्ञापन

ट्रक और कार की भिड़ंत में एक की मौत हुई है। दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - एसके उपाध्याय, इंस्पेक्टर बरखेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें