फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने मारा छापा, सराफ व्यापारी सहित दो हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
जॎीआरपी ने मारा छापा, सराफ व्यापारी सहित दो हिरासत में लिए
विज्ञापन

क्रासर...
शाहजहांपुर में ट्रेनों में हुई लूटपाट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। शाहजहांपुर में शुक्रवार रात को ट्रेनों में हुई लूटपाट के मामले में जीआरपी शाहजहांपुर और पीलीभीत की टीम ने दो युवकों से पूछताछ के बाद नगर में छापा मारते हुए सराफा व्यापारी सहित दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने सराफा व्यापारी से जेवरात बरामद कर उसका फोटो से मिलान किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने शुक्रवार की रात लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रियों से लूटपाट की थी। बाद में लखनऊ से बरेली की ओर जा रही जनता एक्सप्रेस में लूटपाट की थी। बदमाश गर्रा पुल के आगे गेट नंबर 325 के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोककर भाग गए थे। लूटपाट के शिकार गैर राज्य के एक मुख्यमंत्री का रिश्तेदार भी हुआ था। इसके अलावा बदमाशों ने लखनऊ के जानकीपुरम की रूबिया कमाल से सोने की चेन पर्स, बरेली के अमन सिंह की मौसी से सोने की चेन लूटी थी। मामला दर्ज करने के बाद जीआरपी शाहजहांपुर ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू की। शनिवार शाम शाहजहांपुर और पीलीभीत की जीआरपी ने हिरासत में साथ लाए दो युवकों के साथ नगर में पहुंची। युवकों के बताने के अनुसार जीआरपी ने पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर के एक घर में छापा मारकर एक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद नगर के एक सराफ व्यापारी की दुकान पर छापा मारा। सराफ व्यापारी को हिरासत में लिया। टीम में शामिल इंस्पेक्टर जीआरपी यू दीक्षित ने बताया कि लूटे गए जेवरात के फोटो ग्राफ उनके पास है। सराफा व्यापारी से मिले जेवरात से उक्त फोटोग्राफ का मिलान कराया जा रहा है। हिरासत में लिए गए एक युवक ने लूट का माल उस सराफ व्यापारी की दुकान पर बिक्री करने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें