फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली गेट पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों ने कोतवाली गेट पर किया हंगामा
विज्ञापन

साथी से अभद्रता करने वाले दबंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर।
अपने साथी से अभद्र व्यवहार करने वाले दबंग के विरुद्ध कार्रवाई कराने को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने रविवार को दोपहर 12 बजे कोतवाली गेट पर हंगामा किया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेते ही सफाई कर्मचारियों ने हंगामा खत्म कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी धीरज कुमार वाल्मीकि ने बताया कि वह नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मचारी हैं। वह रविवार को सुबह एकता नगर में सफाई करने गया था। सफाई के मुद्दे पर मोहल्ले के एक दबंग की धीरज से काफी कहासुनी हो गई। सफाई कर्मचारी ने तत्काल नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अपने साथियों को मामले की जानकारी दी। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष फैल गया। सफाई कर्मचारी जुलूस बनाकर तत्काल कोतवाली पहुंचे और दबंग के विरुद्ध दलित उत्पीड़न के आरोप में नामजद तहरीर दे दी। एसएसआई वीपी सिंह सेंगर ने मामला दलित उत्पीड़न का बताकर तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने में असमर्थता जता दी। तभी सफाई कर्मचारी कोतवाली गेट पर पुलिस के विरोध में हंगामा करने लगे। हंगामा देख पुलिस ने नामजद आरोपी को हिरासत में ले लिया, तभी सफाई कर्मचारियों ने हंगामा खत्म कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसएसआई ने बताया कि सीओ द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद भी इस मामले में कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें