फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था मजबूत बनाने को यलो स्कीम लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। लॉ एंड आर्डर बनाए रखने में किसी तरह की दिक्कत सामने न आ सके, इसके लिए एसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद में यलो स्कीम लागू की है। जिसके तहत किसी भी हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स की रवानगी के लिए अफसरों के आदेश का इंतजार नहीं करना होगा। कंट्रोल रूम से सीधे मैसेज पाकर सिपाही से अधिकारी तक को रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अमूमन किसी थाना क्षेत्र में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने और भीड़ के जमा होने पर मौके पर पुलिस बल भेजने से पहले एसपी से अनुमति मांगी जाती थी। किस क्षेत्र की पुलिस को मदद के लिए मौके पर भेजना है। इसके लिए भी अधिकारियों का आदेश लेना पड़ता था। जिसके चलते कई बार समय की बर्बादी के साथ ही हालात पुलिस के पहुंचने तक उग्र हो जाते थे। यलो स्कीम लागू होने के बाद सर्किल और थाना प्रभारी के अलावा चौकी, मोबाइल पार्टी आदि को कंट्रोल रूम से वायरलेस कर सीधे रवाना कर दिया जाएगा।
000
क्यूआरटी का भी किया गया गठन
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी ने क्यूआरटी का भी गठन किया है। यह क्यूआरटी 24 घंटे पूरनपुर रोड, बीसलपुर रोड, बरेली रोड, सितारगंज रोड पर बनाए गए प्वाइंटों पर रहकर संदिग्ध वाहन और व्यक्तियों पर नजर रखेगी। इसमें एक उपनिरीक्षक के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी मौजूद रहेगी और इसकी मॉनिटरिंग सीओ लाइन करेंगे।
विज्ञापन

000
पुलिस कर्मियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
अपराधियों पर शिकंजा और पब्लिक की सुनवाई को लेकर कई महत्वपूर्ण कदम उठाने के बाद एसपी कलानिधि नैथानी ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को लेकर भी गंभीरता दिखाई है। पुलिसकर्मियों के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन शुरू की है। पुलिसकर्मी 9454457749 नंबर पर विभागीय समस्या दर्ज करा सकेंगे। इसका कंट्रोल रूम एसपी आवास पर बनाया गया है। इसमें 24 घंटे ड्यूटी रहेगी।
000
14 पीबीटीपी 31
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कानून व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए यलो स्कीम लागू की गई है। पुलिसकर्मी अपने आगे आ रही विभागीय दिक्कतों को समय रहते बता सकें। इसको देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन

- कलानिधि नैथानी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें