फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम को देखकर शराब सेल्समैन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तय मूल्य से अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग की टीम ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारने पहुंची। टीम को आते देखकर सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने शराब में मिलावट किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र में शराब की दुकानों पर ग्राहकों से तय मूल्य से अधिक दाम वसूले जाने की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की गई थी। इस पर सहायक आबकारी आयुक्त बख्तावर हनीफ, आबकारी निरीक्षक दिनेश यादव टीम के साथ मंगलवार को गजरौला इलाके में गए। टीम सदस्य एक अंग्रेजी शराब की दुकान पर ग्राहक बनकर गया। उसके पऊआ खरीदने पर सेल्समैन ने दस रुपये अतिरिक्त वसूले। उसके इशारा करने पर कुछ दूरी पर खड़ी टीम आगे बढ़ी थी। टीम को देखते ही सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। सहायक आबकारी आयुक्त बख्तावर हनीफ ने बताया कि दुकान पर ओवर रेट वसूलने की शिकायत सही पाई गई है। इसको लेकर अब जुर्माना किया जाएगा। देशी शराब की दुकान को भी चेक किया गया, लेकिन वहां पर गड़बड़ी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें