फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर खंगाल डाला

Sat, 14 Apr 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग रहा। एक बार फिर चोरों ने कोतवाली क्षेत्र के बंद मकान को निशाना बनाया है। घर के मेन दरवाजे को लोहे की रॉड से टेढ़ा कर घर में घुसे चोर हजारों की नगदी सहित तीन लाख के सोने चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ल शेर मोहम्मद निवासी मो. नईम कारचोबी का काम करते हैं। शुक्रवार दोपहर नईम परिवार के साथ अपने निजी रिश्तेदार के घर अमरिया के दलेलगंज शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस बीच आधी रात चोरों ने मकान में नकब लगा दी। घर के मेन गेट का दरवाजा लोहे की रॉड से टेढ़ा कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने कमरों के दरवाजे पर लगे ताले तोड़ अलमारी में रखी 70 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, चेन सहित करीब छह तोला सोने चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने दूसरे कमरे में रखा बैट्रा व एलईडी भी चोरी कर ली है। सुबह पड़ोसियों की सूचना पर नईम को चोरी की घटना का पता चला तो कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जांच पड़ताल के बाद नईम की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नईम के अनुसार लगभग तीन लाख की चोरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें