फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने से 1.55 लाख की बिजली केबिल चोरी

Thu, 06 Aug 2015 12:09 AM IST
माधोटांडा/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने थाने के निकट रखी बिजली विभाग की 1.55 लाख रुपये की एबीसी लाइन (केबिल) चोरी कर ली। जेई उमेश गौतम ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कस्बे में लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए पिछले दिनों एबीसी लाइन डालने का काम शुरू किया गया है। इसके लिए विभागीय टीम ने थाने के निकट बराही रोड पर केबिल रखी गई थी। बुधवार को सुबह जब टीम मौके पर पहुंची तो बिजली केबिल का 500 मीटर का बंडल गायब था। इसकी कीमत करीब 1.55 लाख रुपये बताई जा रही है।
केबिल नहीं मिलने पर विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर जेई उमेश गौतम मौके पर पहुंचे। स्टाफ से जानकारी लेने के बाद उन्होंने केबिल चोरी की तहरीर पुलिस को दी है लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। इस बावत जानकारी करने पर एसओ विवेक त्रिवेदी ने बताया तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल आखिर थाने के सामने से कैसे उठ गई केबिल
थाने के लगभग सामने 100 मीटर दूर से 1.55 लाख की बिजली केबिल की चोरी किसी के गले नहीं उतर रही है। क्या चोर इतने बेखौफ हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का बिल्कुल भी भय नहीं है। यदि केबिल चोरी हुआ है तो पुलिस क्या का रही थी। वहीं दूसरी ओर सवाल उठता है कि विभाग ने 1.55 लाख कीमत की केबिल बिना पुलिस को सूचना दिए खुले में क्यों और कैसे छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें