फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को पीटने पर शिक्षक निलंबित

Thu, 06 Aug 2015 12:08 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को केबिल से पीटने वाले शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने की है।
विज्ञापन

बिलसंडा ब्लाक के गांव खपटिया स्थित प्राइमरी स्कूल में 31 जुलाई को अध्यापक कमलेश कुमार ने एक छात्र की पिटाई कर दी थी। छात्र के पिता ने शिक्षक पर बिजली की केबिल से पिटाई का आरोप लगाकर बीएसए से शिकायत की थी। इस पर बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी डीएल राना को जांच के आदेश दिए थे। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में छात्र को केबिल से पिटाई का मामला सही मिला। इस पर उन्होंने जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी।
खंड शिक्षा अधिकारी राना की जांच रिपोर्ट पर बुधवार को बीएसए अंबरीष यादव ने शिक्षक कमलेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। बीएसए ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


विहिप नेता ने आठवीं के छात्र को लात घूसों से पीटा
बिलसंडा। बाइक में साइकिल टकराने से गुस्से में आए विहिप के नगर अध्यक्ष ने एक छात्र को लात घूसों से पीट दिया। घरवालों के साथ थाने पहुंचकर छात्र ने आरोपी विहिप नेता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 
गांव नवदिया पगार निवासी प्रधान रामपाल वर्मा के पुत्र सुमित ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह नगर के आरडी पब्लिक स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ता है। टीचर के कहने पर वह बुधवार को छुट्टी के उपरांत बाजार से ड्रेस लेने जा रहा था। थाने के समीप सामने से बाइक से आ रहे विहिप के नगर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने साइकिल में टक्कर मार दी और उल्टे गालियां बकने लगे। छात्र सुमित ने जब विरोध किया तो विहिप नेता ने मौके पर ही छात्र को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। इससे मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

उधर घटना की जानकारी मिलने पर घरवाले छात्र को थाने लेकर पहुंचे और घटना की तहरीर दी। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें